हथियार के बल पर बाइक सवार युवकों से लूट, मोबाइल व 11 हजार नकद ले उड़े बदमाश

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कोल्हायपट्टी चौक के समीप शनिवार रात हथियार के बल पर दो युवकों से लूट की वारदात सामने आयी है.

विज्ञापन

मुरलीगंज. थाना क्षेत्र के कोल्हायपट्टी चौक के समीप शनिवार रात हथियार के बल पर दो युवकों से लूट की वारदात सामने आयी है. बदमाशों ने बाइक सवार युवकों को घेरकर मोबाइल फोन, 11 हजार रुपये नकद और बाइक की चाबी छीन ली व भेलाही पुल की ओर फरार हो गये. कुमारखंड थाना क्षेत्र के रानीपट्टी वार्ड आठ निवासी जिक्कू कुमार व मुरलीगंज नगर पंचायत वार्ड 15 निवासी किशोर कुणाल ने मुरलीगंज थाना में संयुक्त आवेदन देकर घटना की शिकायत दर्ज करायी है. आवेदन के अनुसार दोनों युवक प्रतापनगर रजनी से मुंडन संस्कार में शामिल होकर शनिवार देर रात घर लौट रहे थे. इसी दौरान कोल्हायपट्टी चौक से रघुनाथपुर जाने वाली सड़क पर पासवान टोला से पश्चिम पहले से घात लगाये तीन अपराधियों ने उनकी बाइक को रोक लिया. पीड़ितों का आरोप है कि बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर जिक्कू कुमार से मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये नकद तथा किशोर कुणाल से एक हजार रुपये छीन लिये. मुरलीगंज थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन