डॉ माधवेंद्र झा के निधन पर शोक

Updated:
विज्ञापन

उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने वाले यूवीके कड़ामा कालेज के संस्थापक सह प्राचार्य डॉ माधवेंद्र झा 60 वर्ष की उम्र में मृत्यु हो गयी.

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने वाले यूवीके कड़ामा कालेज के संस्थापक सह प्राचार्य डॉ माधवेंद्र झा 60 वर्ष की उम्र में मृत्यु हो गयी. वे लगातार एक साल से बीमार चल रहे थे. रविवार को पूर्णिया के निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर सुनते ही परिजनों समेत शिक्षाविदों में शोक की लहर दौड़ गयी. डा माधवेंद्र बाबू का शव उदाकिशुनगंज निज आवास पर पहुंचते ही संवेदना प्रकट करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. उनका अंतिम दर्शन पाने वालों में प्राचार्य प्रो रविन्द्र कुमार, प्रो अशोक कुमार, प्रो नवीन कुमार, प्रो विनोद कुमार मुन्ना, एचएस काॅलेज के प्राचार्य डॉ जवाहर पासवान, डॉ संत कुमार, इंटक जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह समेत दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन