बिजली के शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान जलकर राख

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की गिद्दा पंचायत के कजरा कामत वार्ड 10 में बिजली शॉर्ट सर्किट से शनिवार रात भीषण आग लग गयी. इसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया.

विज्ञापन

शंकरपुर. थाना क्षेत्र की गिद्दा पंचायत के कजरा कामत वार्ड 10 में बिजली शॉर्ट सर्किट से शनिवार रात भीषण आग लग गयी. इसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. घटना में चार बकरियों और उनके तीन मेमनों सहित कुल सात पालतू पशुओं की मौत हो गयी. शनिवार रात करीब 11 बजे स्थानीय निवासी मो इस्लाम के घर में लगी आग इतनी भीषण थी कि फूस व लकड़ी से बने घर में रखा लाखों रुपये का रूई धुनने वाला मशीन, कपड़े, बर्तन, बिछावन, अनाज और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गयी. आग की लपटें देखकर ग्रामीण तुरंत बचाव कार्य में जुट गये. उन्होंने आग पर काबू पाने के हर संभव प्रयास किये, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि सब कुछ जलकर राख हो गया. घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी व अधिकांश सामान जल चुका था. इस अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है. गृह स्वामी मो इस्लाम ने बताया कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी, जब घर के सभी सदस्य सो रहे थे. ग्रामीणों के प्रयासों से आग पर काबू पाने से पहले ही सब कुछ नष्ट हो गया. पीड़ित परिवार ने अब सीओ राहुल कुमार से तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन