CSK फैंस के लिए खुशखबरी! IPL 2026 में दिखेगा धोनी का जलवा

Updated:
विज्ञापन

एमएस धोनी, फोटो पीटीआई

MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सत्र की तैयारियों के बीच एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि क्या दिग्गज पूर्व कप्तान इस साल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सभी मैचों में खेलते नजर आएंगे?

विज्ञापन

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के एक सूत्र ने हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि 45 वर्ष के होने जा रहे धोनी आगामी आईपीएल सत्र के लिए CSK के साथ उपलब्ध रहेंगे.

विज्ञापन

आईपीएल के सभी मुकाबले में नजर आएंगे धोनी?

टीम में इस बार बड़ी रकम के साथ ट्रेडिंग के जरिए संजू सैमसन के शामिल होने के बाद हालांकि यह संभावना कम मानी जा रही है कि पूर्व भारतीय कप्तान लीग चरण के सभी मुकाबलों में खेलेंगे. सीएसके के सूत्र ने बताया, हम यह पुष्टि कर सकते हैं कि वह चेन्नई आ रहे हैं और उन्होंने सत्र के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है. वह सभी मैच खेलेंगे या नहीं, यह हम फिलहाल नहीं कह सकते.

सीएसके के पास तीन विकेटकीपर बल्लेबाज

इस सत्र में सीएसके के पास तीन विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं. जिन मुकाबलों में धोनी नहीं खेलेंगे, उनमें सैमसन के विकेट के पीछे मोर्चा संभालने की संभावना है. टीम में उर्विल पटेल भी शामिल हैं, जबकि 14.20 करोड़ रुपये में शामिल किए गए युवा कार्तिक शर्मा को शिवम दुबे के साथ फिनिशर की भूमिका के लिए तैयार किया जा रहा है.

घुटने और पीठ की समस्या से परेशान हैं धोनी

धोनी पिछले कुछ वर्षों से घुटने और पीठ की समस्या से जूझते रहे हैं. आईपीएल में मैचों के बीच कम अंतराल और विकेटकीपिंग की शारीरिक मांग उनके करियर के इस चरण में अतिरिक्त दबाव डाल सकती है.

घेरेलू मैचों में नजर आ सकते हैं धोनी

धोनी चेन्नई में खेले जाने वाले सीएसके के अधिकांश घरेलू मैचों में मैदान पर उतरेंगे. चेपॉक स्टेडियम में उनके मैदान पर कदम रखते ही पीले रंग से सजी दर्शक दीर्घाएं उत्साह से गूंज उठती हैं. यह फ्रेंचाइजी और उसके प्रशंसकों के साथ उनके अटूट रिश्ते को दर्शाती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola