बंगाल की टीम ने सहरसा को 16 रनों से किया पराजित

Updated:
विज्ञापन
बंगाल की टीम ने सहरसा को 16 रनों से किया पराजित

प्रखंड मुख्यालय स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर खेल मैदान में रविवार को मुन्ना ठाकुर मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन प्रारंभ हुआ.

विज्ञापन

विधानसभा उपाध्यक्ष ने किया मुन्ना ठाकुर मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पुरैनी. प्रखंड मुख्यालय स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर खेल मैदान में रविवार को मुन्ना ठाकुर मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन प्रारंभ हुआ. जिसका उद्घाटन बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष सह स्थानीय विधायक नरेंद्र नारायण यादव के द्वारा फीता काटकर किया गया. उद्घाटन के उपरांत राष्ट्र-गान हुआ और फिर खिलाड़ियों से पात्र परिचय के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष ने बल्लेबाजी के टूर्नामेंट का आगाज किया. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्राथमिकता दे रही है. पुरैनी मैदान का यथाशीघ्र घेराबंदी करेंगे और खिलाड़ियों के लिए ड्रेसिंग रूम बनाया जायेगा और मैदान का सौंदर्यीकरण भी किया जायेगा. मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, मुखिया विनोद कांबली निषाद, कपिलदेव सिंह, पूर्व मुखिया रजनीश कुमार उर्फ़ बबलू सहित कई गणमान्य मौजूद थे. उद्घाटन के बाद खेले गए मैच में बंगाल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सहरसा को 16 रन से पराजित कर जीत दर्ज की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बंगाल की टीम ने 19 ओवर 4 गेंद में अपना पूरा विकेट खोकर 157 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. टीम के कप्तान अनूप मिश्रा के नेतृत्व में बल्लेबाजों ने संयमित पारी खेली. बंगाल की ओर से स्वराज सरकार ने 26, नंदकिशोर ने 24 तथा रौशन ने 23 रन बनाए. सहरसा की ओर से गेंदबाजी में राहुल ने घातक प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट चटकाये, जबकि राजा यादव ने 2 विकेट अपने नाम किए. तत्पश्चात जवाबी पारी में 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहरसा की टीम ने संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन 19 ओवरों में अपना पूरा विकेट खोकर 141 रन ही बना सकी.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन