पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर, 24 से 26 मई तक होगा आयोजन

Updated:
विज्ञापन
पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर, 24 से 26 मई तक होगा आयोजन

पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर, 24 से 26 मई तक होगा आयोजन

विज्ञापन

मधेपुरा. जिले के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए पटना का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के अंतर्गत क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना की ओर से “पासपोर्ट सेवा-आपके द्वार” पहल के तहत 24 से 26 मई 2026 तक समाहरणालय परिसर में विशेष पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर लगाया जायेगा. यह शिविर तीन दिनों तक चलेगा, इसमें प्रतिदिन 55 आवेदन सहित कुल 165 पासपोर्ट आवेदनों के निष्पादन की व्यवस्था की गयी है. शिविर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन एवं क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, पटना स्वधा रिज़वी संयुक्त रूप से करेंगे. बताया गया कि अप्रैल 2024 से अब तक क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा आयोजित यह 18वां पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर होगा. जनवरी 2026 में मधेपुरा में आयोजित शिविर को लोगों का बेहतर प्रतिसाद मिला था. नागरिकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया एवं बढ़ती मांग को देखते हुए एक बार फिर इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है. प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार किसी जिले में दूसरी बार पासपोर्ट मोबाइल वैन शिविर का आयोजन होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. इससे जिले के लोगों को घर के नजदीक ही पासपोर्ट सेवा का लाभ मिल सकेगा. जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन