किड्स वर्ल्ड स्कूल में अभिभावक गोष्ठी का हुआ आयोजन

Updated at : 22 Mar 2026 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
किड्स वर्ल्ड स्कूल में अभिभावक गोष्ठी का हुआ आयोजन

प्रधानाचार्य रुपेश कुमार रूपक ने संस्कारवान शिक्षा पर प्रकाश डाला

विज्ञापन

सिंहेश्वर, मधेपुरा.

किड्स वर्ल्ड स्कूल सिंहेश्वर में रविवार को अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें अभिभावकों ने अपनी बात खुलकर रखी. वक्ताओं ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भूमिका अहम होती है. उन्होंने घर में भी बच्चों की कॉपियों की नियमित जांच करने को कहा. इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होता है. स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अभिभावकों ने कक्षा अध्यापकों व विषय अध्यापकों से बच्चों की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की. अपने सुझाव भी स्कूल प्रबंधन को दिए. शिक्षा की प्रगति पर संतोष भी जताया. प्रधानाचार्य रुपेश कुमार रूपक ने संस्कारवान शिक्षा पर प्रकाश डाला. अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य ने कहा कि किड्स वर्ल्ड स्कूल संस्कारवान शिक्षा देने का काम लंबे समय से कर रहा है और करता रहेगा. बच्चों के विकास में अभिभावक की भूमिका अहम होती है. स्कूल में समय- समय पर आयोजित होने वाली गोष्ठी में अभिभावकों से मौजूद रहने की अपील भी किया. इस मौके पर निदेशक कुंदन कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. बैठक में स्कूल की उपलब्धि गिनाते हुये प्राचार्य रुपेश कुमार रूपक नें कहा सत्र 2026-27 के लिए स्कूल प्रबंधन नें बेगलुरु की संस्था से टाई अप किया है. ताकि पढ़ाई को नेक्स्ट लेवल तक ले जाया जा सके. साथ ही यह शिक्षा के स्तर को उन्नत बनाने की एक सकरात्मक पहल है. इससे बच्चों को उन्नत तकनीक नवीनतम पाठ्यक्रम और विशेषज्ञ मार्गदर्शन मिलेगा. जो उन्हें आधुनिक शिक्षा के अनुरूप तैयार करने में सहायक सिद्ध होगा. वहीं कार्यक्रम का संचालन कीर्ति आजाद और समन्वय नेहा कुमारी ने की.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन