ePaper

गणतंत्र दिवस को लेकर जोरों पर है परेड पूर्वाभ्यास, सजा तिरंगे का बाजार

Updated at : 23 Jan 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस को लेकर जोरों पर है परेड पूर्वाभ्यास, सजा तिरंगे का बाजार

गणतंत्र दिवस को लेकर जोरों पर है परेड पूर्वाभ्यास, सजा तिरंगे का बाजार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरा जिले में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर तैयारी जोरों पर है. जिला मुख्यालय स्थित बीएन मंडल स्टेडियम में जिला प्रशासन द्वारा मुख्य समारोह आयोजित किया जायेगा. मुख्य समारोह में आयोजित होने वाले परेड को लेकर तैयारी जोरों पर है. बीते कई दिनों से बीएन मंडल स्टेडियम परिसर में परेड का पूर्वाभ्यास चल रहा है. गुरुवार को भी पुलिस जवानों ने परेड का पूर्वाभ्यास किया. मुख्य समारोह में बीएमपी, डीएपी महिला एवं पुरुष गृह रक्षा वाहिनी, एनसीसी व स्कूली बच्चे परेड में शामिल होंगे. शैक्षणिक संस्थानों में तैयारी शुरू मुख्य समारोह स्थल पर आकर्षक मंच एवं पंडाल का निर्माण कराया जायेगा. जिले में गणतंत्र दिवस को लेकर हर स्तर पर तैयारी जोरों पर चल रहा है. गणतंत्र दिवस को मनाये जाने के लिए तिरंगा झंडों का बाजार सज गया है. बाजार में कपड़े के तिरंगा झंडों के साथ ही साथ विभिन्न प्रकार की टोपी व बैजों की भरमार है. छोटे झंडे बच्चों को खूब भा रहे हैं. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाये जाने के लिए विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय समेत अन्य शैक्षणिक संस्थानों ने तैयारी शुरू कर दी है. कपड़े के कई प्रकार के छोटे-छोटे तिरंगे बाजार में उपलब्ध गणतंत्र दिवस की तैयारी में हर कोई लगा हुआ है. प्रशासन की ओर से जहां सभी जगहों की सफाई करायी जा रही है, वहीं दुकानदार भी तैयारी पूरी कर लिये हैं. कपड़े के कई प्रकार के छोटे-छोटे तिरंगे बाजार में उपलब्ध है. इसकी कीमत पांच रुपये से लेकर 25 रुपये तक है. बैज भी 10 रुपये से लेकर 30 रुपये तक के बिकने लगे हैं. तीन रंग के टोपी भी बाजार में आ गये हैं, जिसकी कीमत 50 रुपये से सौ रुपये तक है. गणतंत्र दिवस को लेकर भला कौन होगा जिसके दिल में उत्साह का उफान नहीं होगा. इस तरह का माहौल बाजारों में भी दिखने लगा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन