बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को निखारना हमारा लक्ष्य : प्रधानाध्यापक

Updated at : 17 Mar 2026 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को निखारना हमारा लक्ष्य : प्रधानाध्यापक

बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को निखारना हमारा लक्ष्य : प्रधानाध्यापक

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. बिहार शिक्षा परियोजना शिक्षा विभाग मधेपुरा द्वारा बिहार दिवस-2026 के थीम उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार पर आधारित जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन गत दिनों मधेपुरा स्थित डायट में किया गया, जहां जिले के विभिन्न प्रखंडों के चयनित सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतियोगिता के तहत गणित ओलंपियाड, प्रश्नोत्तरी (क्विज) व चित्रकला (पेंटिंग) में प्रखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के जौतैली पंचायत अन्तर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर डेहरू की वर्ग-5 की छात्रा सौम्या कुमारी ने पेंटिंग प्रतियोगिता में जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक मजहर आलम ने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई प्रतिभा छिपी होती है, जिसे पहचान कर निखारना शिक्षकों की जिम्मेदारी है. सौम्याको बधाई देने वालों में बीईओ विजय कुमार, तकनीकी टीम के सदस्य शैलेश कुमार चौरसिया, मंजर आलम, अनिकेत रंजन, वंदना कुमारी, अविनाश कुमार, संकुल समन्वयक मो. कियाम उद्दीन तथा विद्यालय के शिक्षक पवन कुमार झा, स्वीटी कुमारी, रंजू कुमारी, प्रीति कुमारी, केएम चांदनी एवं श्वेता चौहान आदि शामिल हैं.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन