MADHEPURA : केपी कॉलेज में दूसरे दिन भी शिक्षकेतर कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल जारी

Updated:
विज्ञापन
MADHEPURA : केपी कॉलेज में दूसरे दिन भी शिक्षकेतर कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल जारी

बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ, पटना के आह्वान पर केपी कॉलेज मुरलीगंज के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की दो दिवसीय सांकेतिक कलमबंद हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही.

विज्ञापन

मुरलीगंज से प्रतिनिधि की रिपोर्ट :

बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ, पटना के आह्वान पर केपी कॉलेज मुरलीगंज के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की दो दिवसीय सांकेतिक कलमबंद हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही. कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर अपनी 15 सूत्री मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की. शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि महासंघ के निर्देशानुसार 6 एवं 7 मई को हड़ताल आयोजित की गई है. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप वेतन एवं पेंशन का भुगतान, पुरानी पेंशन योजना (ओल्ड पेंशन स्कीम) लागू करना तथा शिक्षकों की तर्ज पर सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करना शामिल है. कर्मचारियों ने पद के अनुरूप वेतनमान लागू करने, वेतन सत्यापन में मनमानी पर रोक लगाने, सहायक कर्मियों को 4600 ग्रेड पे देने, संविदा एवं दैनिक कर्मियों का नियमितीकरण करने तथा रिक्त पदों पर स्थायी नियुक्ति की मांग भी उठाई. साथ ही एचआरए, टीए, मेडिकल एवं एलटीसी सहित अन्य भत्तों का लाभ राज्य कर्मियों की तरह देने की मांग की गई.

हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि मांगों की अनदेखी होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा. इस मौके पर अध्यक्ष राजन कुमार, सचिव महेश राम, देवाशीष देव, अभिषेक कुमार, मीना कुमारी, नीरज कुमार निराला, शोभा देवी, विवेक कुमार समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन