ePaper

कार्य में लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दाश्त- उपसमाहर्ता

Updated at : 11 Sep 2025 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
कार्य में लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दाश्त- उपसमाहर्ता

कार्य में लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दाश्त- उपसमाहर्ता

विज्ञापन

मधेपुरा. डीआरडीए परिसर स्थित झल्लू बाबू सभागार में गुरुवार को उपसमाहर्ता शंकर शरण (स्थापना) ने प्रधान सहायकों, प्रधान लिपिकों व कार्यालय अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान विभिन्न शाखाओं व विभागों के प्रगति की समीक्षा की गयी तथा आगामी कार्य योजना पर चर्चा की गयी. कार्यालय के सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सीडब्ल्यूजेसी, एमजीसी, न्यायालय एवं वार्ड समिति से संबंधित प्रतिवेदन समय पर जिला स्तर पर प्रेषित हों. सभी शाखाओं में डाटा/ऑब्लिक लेटर का समयबद्ध निष्पादन किया जाय. प्रधान लिपिक कार्यालय के लॉग व कैश बुक का नियमित व सही संधारण किया जाय. उपसमाहर्ता ने कहा कि समयबद्धता और पारदर्शिता प्रशासनिक कार्यों की रीढ़ है. उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन