फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर एमबीबीएस में दाखिला लेने पहुंचे अभ्यथी, प्राथमिकी
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन
जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कालेज में फर्जी प्रमाण पत्र लेकर एमबीबीएस में दाखिला लेने पहुंचे अभ्यर्थी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
विज्ञापन
सिंहेश्वर.
जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कालेज में फर्जी प्रमाण पत्र लेकर एमबीबीएस में दाखिला लेने पहुंचे अभ्यर्थी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस बाबत सिंहेश्वर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल कालेज के सहायक नामांकन पदाधिकारी सह स्टूडेंट सेक्शन इंचार्ज डॉ जय प्रकाश भारती ने बताया कि आवेदन के आधार पर धोखाधड़ी और चार सौ बीसी का केस दर्ज कराया गया है. प्राथमिकी में कहा है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्यालय में बीसीईसीई बोर्ड के द्वारा एमबीबीएस शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नामांकन हेतु जननायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्यालय में सेकेंड राउंड में अभ्यर्थी अमन कुमार राय जो जय प्रकाश नगर वार्ड संख्या-15 बेतिया, जिला पश्चिम चंपारण को दिव्यांग कोटा के सीट पर एमबीबीएस सीट आवंटित किया गया था. उक्त अभ्यर्थी नामांकन हेतु 27 सितंबर 25 को उपस्थित भी हुआ. काउंसलिंग के दौरान आईजीआईएमएस पटना से निर्गत दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया गया. जिसे सत्यापन के लिए बीसीईसीई बोर्ड के आफिसियल ग्रुप पर भेजा गया. इसके आलोक में आइजीआइ एमएस पटना द्वारा सूचित किया गया कि उक्त प्रमाण-प्रत्र पर हस्ताक्षर किये गये तीनों चिकित्सकों का हस्ताक्षर फर्जी है. इस कारण अभ्यर्थी अमन कुमार राय का आवंटित सीट रद्द किया गया है. इसके बाद आईजीआईएमएस पटना के द्वारा उक्त अभ्यर्थी के दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जाली होने की सूचना बीसीसीईसी बोर्ड पटना को दी गयी. इसके आलोक में विशेष कार्य पदाधिकारी के द्वारा अमन कुमार राय के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया. उक्त अभ्यर्थी के द्वारा जाली फरेब किया गया. उक्त अभ्यर्थी ने गंभीर अपराध किया है. इस तरह के कृत्य से एक मेधावी दिव्यांग अभ्यर्थी एमबीबीएस में नामांकन से वंचित रह जाते हैं, जो एक गंभीर अपराध है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन