14 मार्च को उदाकिशुनगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत, सफलता को लेकर बैठक आयोजित

Updated:
विज्ञापन

व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक विशेष बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज.

व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक विशेष बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव पूजा कुमारी साहा ने की. बैठक में व्यवहार न्यायालय के विभिन्न न्यायिक पदाधिकारियों व संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया. बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन की तैयारी की समीक्षा करना तथा आवश्यक दिशा-निर्देश देना था. सचिव ने निर्देश दिया कि लोक अदालत में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण के लिये संबंधित पक्षकारों को समय पर नोटिस भेजा जाये और उसकी विधिवत तामिला सुनिश्चित की जाये, ताकि अधिक से अधिक लोग लोक अदालत का लाभ उठा सकें. उन्होंने कहा कि लोक अदालत आपसी सहमति से त्वरित एवं सुलभ न्याय का माध्यम है, इससे न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ भी कम होता है. इस अवसर पर चीफ चंदेश्वरी प्रसाद चंदन, डिप्टी चीफ त्रिपुरारी सिंह,मुंसिफ दिनेश मणि त्रिपाठी,रिमांड अधिवक्ता शशि अभिषेक, अधिवक्ता राकेश सिंह, जेल अधीक्षक राकेश कुमार, अंकित राज, सुनील कुमार मिश्रा, मुंसिफ दिनेश मणि त्रिपाठी, जेएम-वन रतन कुमार पासवान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन