ePaper

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दाश्त- डीएम

Updated at : 24 Dec 2025 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दाश्त- डीएम

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दाश्त- डीएम

विज्ञापन

मधेपुरा. जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने बुधवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की समग्र स्थिति का जायजा लेते हुए साफ-सफाई, दवा वितरण व्यवस्था, ओपीडी, आपातकालीन कक्ष, प्रसव कक्ष, वार्ड, पैथोलॉजी व एक्स-रे विभाग का अवलोकन किया. डीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से सीधे संवाद कर उपचार की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता तथा चिकित्सकीय व्यवहार के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया. उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता पर बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा निर्धारित स्वच्छता मानकों का अनुपालन कराने का निर्देश दिया. दवा भंडार की जांच के दौरान डीएम ने आवश्यक व जीवनरक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने का स्पष्ट निर्देश दिया. इसके साथ ही चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की भी जांच की. अनुपस्थित चिकित्सकों व कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मरीजों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण व संवेदनशील उपचार उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों की सुविधा, बेहतर व्यवस्था व मानवतापूर्ण सेवा भावना के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन