एनसीसी कैडेट्स ने किया रक्तदान

Updated:
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट्स ने किया रक्तदान

संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-IX) के तीसरे दिन 17 बिहार बटालियन एनसीसी, सहरसा द्वारा रक्त दान महादान शीर्षक से एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मधेपुरा.

संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-IX) के तीसरे दिन 17 बिहार बटालियन एनसीसी, सहरसा द्वारा रक्त दान महादान शीर्षक से एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह आयोजन ओटीसी बरौनी में संपन्न हुआ. इसमें सभी रैंक और कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं एनसीसी की सेवा भावना तथा सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया. इस शिविर में ब्रह्माकुमारीज़, बेगूसराय तथा रोटरी क्लब ऑफ इंडिया (बेगूसराय चैप्टर) का विशेष सहयोग रहा. इन्होंने रक्तदाताओं के समन्वय एवं चिकित्सकीय व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बी सत्यनारायण ने कैडेट्स की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा, “रक्तदान करुणा का एक सशक्त प्रतीक है. हमारे कैडेट्स ने फिर एक बार समाज सेवा की भावना को साकार किया है. इस अवसर पर ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स तथा एनसीसी ऑफिसर ने 26 यूनिट में से नौ यूनिट रक्तदान किया. रक्तदान करने में एनसीसी पदाधिकारी ले. गुड्डू कुमार, अंतुनी राज, अभिनव रमन, रामरेश कुमार, अभिनव रमन, धनंजय कुमार, आयुष राज, अंकेश कुमार, सुशांत कुमार, गौरव कुमार ने रक्तदान किया. कार्यक्रम का समापन सभी दाताओं, स्वयंसेवकों और सहयोगी संस्थाओं को धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. इस अवसर पर योगदान देने वाले कैडेट्स और स्टाफ को प्रशंसा पत्र भी प्रदान किये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन