अगस्त में बीसीए विभाग में होगा राष्ट्रीय सेमिनार

अगस्त में बीसीए विभाग में होगा राष्ट्रीय सेमिनार
मधेपुरा. टीपी कॉलेज के बैचलर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) विभाग के तत्वावधान में अगस्त के अंतिम सप्ताह में राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जायेगा. इसका विषय कृत्रिम बुद्धिमत्ता और साइबर सुरक्षा होगा. इसका निर्णय बुधवार को समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय परिषद की बैठक में लिया गया. डॉ शेखर ने बताया कि सेमिनार की तिथि प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव से विमर्शोपरांत जारी की जायेगी. मौके पर विभागाध्यक्ष केके भारती, पुस्तकालय प्रभारी आशिम आनंद, वर्ग तालिका प्रभारी कुंदन कुमार सिंह, क्रीड़ा व सांस्कृतिक परिषद प्रभारी नीतीश कुमार आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










