नामजद अभियुक्त व दो शराबी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
नामजद अभियुक्त व दो शराबी गिरफ्तार

नामजद अभियुक्त व दो शराबी गिरफ्तार

विज्ञापन

शंकरपुर. पुलिस ने दो कांड के नामजद अभियुक्त व दो शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस बाबत थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि थाना के नामजद अभियुक्त निशिहरपुर वार्ड नंबर चार निवासी रमाकांत यादव के पुत्र प्रमोद यादव व नामजद अभियुक्त हीरोलवा वार्ड नंबर आठ निवासी उमेश यादव के पुत्र रोशन यादव व दो शराबी रायभीर वार्ड नंबर छह निवासी सुनील दास और जीतपुर वार्ड नंबर दो निवासी दीपेंद्र दास को शराब के नशे में गिरफ्तार कर मेडिकल कराने के बाद शराब पीने की पुष्टि होने पर दोनों को न्यायालय भेज दिया गया है. वही दो कांड के नामजद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन