हत्या कर गड्डे में दफना दिया शव

हत्या कर गड्डे में दफना दिया शव
प्रतिनिधि, बिहारीगंज बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तुलसिया बहियार में तनवीर आलम के बगीचा में गड्ढा खोदने के बाद एक महिला महिला का शव बरामद हुआ है. लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस के पहुंचने के बाद शव को मिट्टी से बाहर निकाला गया. शव की पहचान अंजली कुमारी पति मिथलेश मंडल के रूप में हुई. मिथलेश मंडल राजगंज पंचायत के बैधनाथपुर टोला का निवासी है. 16 जनवरी को बिहारीगंज थाने में पत्नी के गुम होने का आवेदन दिया था. मिथलेश व अंजली कुमारी ने प्रेम विवाह किया था. अंजली मूल रूप से पुरैनी प्रखंड निवासी थी. माता पिता का निधन पूर्व में हो गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. थानाध्यक्ष अमित रंजन बताया कि आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जायेगी. फिलवक्त पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




