बदमाशों ने महिला के गले से उड़ाया चेन, प्राथमिकी दर्ज
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बदमाशों ने महिला के गले से उड़ाया चेन, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मधेपुरा
शहर के जयप्रकाश नगर में एक महिला के गले से बदमाशों ने चेन छीनकर फरार हो गया. इस बाबत पीड़िता ने आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाने में दिये आवेदन में नगर परिषद के वार्ड नंबर छह जयप्रकाश नगर के निवासी व्रजनाभ मंडल की पत्नी कल्पना शरण ने कहा कि पुत्री के साथ बाजार से घर आ रही थी. इसी दौरान एक बाइक पर दो बदमाश ने चेन छीनकर फरार हो गया. पीड़िता ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र या मुख्यालय बाजार में महिलाओं की सुरक्षा का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जा रहा है. उन्होंने सदर थाना में आवेदन देकर चेन बरामदगी की गुहार लगायीह ै.इस बाबत सदर थाना प्रभारी विमलेंदु कुमार ने कहा कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










