बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर किया घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Sep 2024 7:46 PM
बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर किया घायल
प्रतिनिधि, बिहारीगंज
प्रखंड के हथिऔधा पंचायत के बीन टोला निवासी विष्णुदेव यादव उर्फ विशो यादव को रविवार की देर संध्या बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया, जिसका इलाज सीएचसी में चल रहा है. जानकारी के अनुसार बिहारीगंज बाजार से हरिऔधा स्थित घर जाने क्रम में गांव में ही बदमाशों ने गोली मार दिया. लोगों ने गोली मारने की सूचना पुलिस को दी. तत्काल घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने माले की छानबीन की. थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि विशो यादव बिहारीगंज रेलवे रैक प्वाइंट पर माल ढुलाई कार्य से जुड़े हैं. उन्होंने बताया कि विशो यादव को एक गोली कमर से नीचे पिछले हिस्से में लगी है. अब तक आवेदन नहीं दिया गया है.
घटना के कारणों का पता नहीं विशो यादव के छोटे भाई ने बताया कि रविवार देर संध्या उनके बड़े भाई को किसने और क्यों गोली मारी, यह पता नहीं. बिहारीगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे पार्किंग का काम देख रहे वीरेंद्र यादव उर्फ कैलाश यादव ने बताया कि सोमवार 12 बजे के बाद मेडिकल कॉलेज में विशो यादव का ऑपरेशन कर गोली निकाल दिया गया है. अब वह खतरे से बाहर हैं. सीएचसी के चिकित्सक डॉ मो वलीउर रहमान ने बताया कि विशो यादव को कमर से नीचे नितंब पर गोली लगी है. उन्होंने बताया कि घायल विशो यादव होश में है. उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार कर उन्हें हायर सेंटर जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










