मुआवजा की मांग को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

मुआवजा की मांग को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
आलमनगर. महागठबंधन के नेताओं ने फसल क्षति के मुआवजा को लेकर जिला पदाधिकारी के नाम मंगलवार को बीडीओ को ज्ञापन सौंपा.महागठबंधन के नेताओं ने बताया कि आंधी व बारिश से हुये फसल नुकसान से जहां प्रखंड क्षेत्र के पांच पंचायतों को फसल क्षति का नुकसान का आकलन कर दिया गया है, लेकिन पूरे प्रखंड क्षेत्र में मक्का व गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है. इसको लेकर जिला पदाधिकारी को ज्ञापन देकर शेष बचे नगर पंचायत व पंचायत के किसानों को मुआवजा देने की मांग की गयी है. इस दौरान प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि कांग्रेस पार्टी के महेश मोहन झा उर्फ अमर झा, कम्युनिस्ट पार्टी के कामेश्वर पासवान, मुकुंद प्रसाद यादव, राजद नेता विश्वजीत कुमार, मुकुल कुमार राय, मो असगर अली, जगत नारायण शर्मा, सौरभ कुमार झा आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










