Bihar News: मधेपुरा में मिट्टी में दफन मिला महिला का शव, 12 दिन से थी गायब, 9 महीने पहले हुई थी शादी

Updated:
विज्ञापन
madhepura crime news| Bihar News: Married woman's body found buried in soil in Madhepura, missing for 12 days

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

Bihar News: बिहार के मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिट्टी में दफन मिला है. महिला 12 दिन से गायब थी. परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिट्टी में दफन मिला है. महिला की पहचान राजगंज पंचायत के बैजनाथपुर निवासी मिथिलेश मल्लाह की 19 वर्षीय पत्नी अंजली देवी के रूप में की गई है. जो 12 दिन से गायब थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. महिला के परिजनों ने उसके पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है.

9 महीने पहले लव मैरेज हुई थी शादी

पुलिस ने बताया कि महिला का शव एक बगीचे में मिट्टी में दफन मिला था. शव को बरामद करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. महिला की मौसी पिंकी देवी का आरोप है कि अंजली ने 9 महीने पहले लव मैरेज शादी की थी. उसके बाद उसके पति ने दहेज की मांग शुरू कर दी थी. उन्होंने आगे बताया कि अंजली को उसके पति और ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया था और उसकी हत्या की गई है.

Also Read: स्कूल जा रही BPSC शिक्षिका की पेड़ गिरने से मौत, हादसे का लाइव वीडियो देखिए

बगीचे में कुत्ते को मिट्टी खोदते देख मामले का हुआ खुलासा

मिली जानकारी के अनुसार, गांव के बगीचे में राजो कुमार नामक व्यक्ति ने कुत्ते को मिट्टी खोदते देखा. उसके बाद पास जाकर देखा तो एक महिला का पैर मिट्टी से बाहर निकला हुआ था. उसने तुरंत बगीचे के मालिक तनवीर आलम को इस बात की सूचना दी. उसके बाद तनवीर ग्रामीणों के साथ बगीचे में पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दंडाधिकारी अविनाश कुमार मौके पर पहुंचकर गड्डा खुदवाया और शव को बरामद कर लिया. दंडाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि ‘महिला का शव एक सफेद प्लास्टिक के बोरे में बंद था. शव को देखकर लगता है कि हत्या एक सप्ताह पहले हुई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन