श्रीराम कथा में गूंजा महादेव का तांडव, श्रद्धा के साथ मनाया गया बिहार दिवस

Updated:
विज्ञापन
श्रीराम कथा में गूंजा महादेव का तांडव, श्रद्धा के साथ मनाया गया बिहार दिवस

श्रीराम कथा में गूंजा महादेव का तांडव, श्रद्धा के साथ मनाया गया बिहार दिवस

विज्ञापन

सती परीक्षा व शिव-पार्वती संवाद के प्रसंग से आचार्य ने दिया भक्ति का संदेश, बिहार की विभूतियों को किया गया नमन

आलमनगर. हिंदू नव वर्ष के अवसर पर रामनवमी महोत्सव समिति आलमनगर द्वारा आयोजित श्रीराम कथा के चौथे दिन कथा व्यास आचार्य कृपा शंकर जी महाराज ने श्रद्धालुओं को सती परीक्षा, सती दहन व भगवान शिव के ताण्डव से जुड़े मार्मिक प्रसंग सुनाए. कथा के दौरान उन्होंने बताया कि माता सती द्वारा भगवान श्रीराम की परीक्षा लेने के प्रसंग के बाद उत्पन्न घटनाओं ने सनातन परंपरा में गहरा संदेश दिया है. कथा व्यास ने विस्तार से बताया कि सती द्वारा परीक्षा लेने के बाद भगवान शिव ने इस घटना को गंभीरता से लिया. इसके बाद सती दहन का प्रसंग सामने आया. तत्पश्चात भगवान शिव के ताण्डव का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि यह प्रसंग भक्ति, आस्था एवं त्याग का प्रतीक है.आचार्य ने कहा कि भगवान शिव स्वयं राम के अनन्य भक्त हैं. उन्होंने माता पार्वती को राम जन्म की महिमा बताते हुए संदेश दिया कि कलियुग में राम नाम ही सबसे बड़ा आधार है. शिव-पार्वती संवाद के जरिये प्रवचन करते हुए आचार्य कृपा शंकर जी महाराज ने भक्ति, प्रेम एवं समर्पण को जीवन का सच्चा मार्ग बताया. प्रवचन के दौरान पूरा पंडाल परिसर ”हर-हर महादेव” व ”जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा. इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया.

दीप प्रज्वलित कर दी गयी बिहार दिवस की शुभकामनाएं

कथा के दौरान ही बिहार स्थापना दिवस के मौके पर रामनवमी महोत्सव समिति द्वारा दीप प्रज्वलित कर बिहार दिवस मनाया गया. इस अवसर पर कथावाचक आचार्य कृपा शंकर जी महाराज के द्वारा बिहार के गौरवमयी इतिहास का बखान किया गया. उन्होंने बिहार की उन विभूतियों को नमन किया, जिन्होंने देश-विदेश में अपना परचम लहराया है. इस मौके पर रामनवमी महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजेश्वर राय, उपाध्यक्ष मनी मंडल, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी के साथ-साथ बिहार पुलिस के महिला व पुरुष जवान, पुलिस पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर बिहार वासियों को शुभकामनाएं दी गयीं.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन