नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को आपदा से बचाव प्रति किया जागरूक
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय पूर्व गोढ़ियारी सिंगारपुर में शनिवार को मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया
विज्ञापन
मधेपुरा.
प्रखंड क्षेत्र के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय पूर्व गोढ़ियारी सिंगारपुर में शनिवार को मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय में फोकल शिक्षक व बाल प्रेरकों का सर्वसम्मति से चयन किया गया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक मो रियाज अहमद को फोकल शिक्षक के रूप में नामित किया गया. वहीं अनीस कुमार, ब्यूटी कुमारी, अमरदीप कुमार, डेजी कुमारी व प्रिंस कुमार को बाल प्रेरक के रूप में चुना गया. चयन प्रक्रिया में शिक्षकों व विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली. विद्यालय के प्रधान शिक्षक मंजर आलम ने बताया कि सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं के प्रति जागरूक, सतर्क एवं सक्षम बनाना है. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों के लिए एक सतत व व्यवहारिक मंच प्रदान करता है, इसके माध्यम से वे आपदा प्रबंधन के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करते हैं. उन्होंने आगे बताया कि फोकल शिक्षक के नेतृत्व में प्रत्येक शनिवार को विभाग द्वारा निर्धारित विषयों पर बच्चों को आपदा से संबंधित जानकारी दी जाती है. इसके तहत भूकंप, आग, बाढ़ जैसी आपदाओं से बचाव के उपायों पर चर्चा के साथ-साथ मॉक ड्रिल का आयोजन भी किया जाता है, ताकि बच्चे आपदा के समय घबराने के बजाय संयम और समझदारी से काम ले सकें. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास विकसित करना, उन्हें आपदा के समय सही निर्णय लेने के लिए तैयार करना तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बन सकें. मौके पर विद्यालय के शिक्षक नूर कौशर, राजेश कुमार राणा, मो रियाज अहमद, शिक्षिका वीणा कुमारी सहित विद्यालय के सभी बच्चे एवं रसोईयाकर्मी मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










