ePaper

विद्यालय में दीप जलाकर बिहार दिवस को बनाया यादगार

Updated at : 23 Mar 2025 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय में दीप जलाकर बिहार दिवस को बनाया यादगार

बिहार दिवस 1912 में बिहार को बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग कर एक स्वतंत्र प्रांत के रूप में स्थापित किये जाने की स्मृति में मनाया जाता है.

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज, मधेपुरा. उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को बिहार दिवस मनाया गया. इस दौरान उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय स्तिथि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में वार्डन प्रतिभा कुमारी के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने भी प्रभातफेरी निकाली. साथ ही बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनायी. वहीं शाम में विद्यालय परिसर में छात्रों ने दीप जलाकर बिहार दिवस को यादगार बनाया. वार्डन प्रतिभा कुमारी ने छात्रों को बिहार दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि बिहार दिवस 1912 में बिहार को बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग कर एक स्वतंत्र प्रांत के रूप में स्थापित किये जाने की स्मृति में मनाया जाता है. बिहार का गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति एवं परंपरायें भारत के प्रमुख राज्यों में से एक बनाती है. उन्होंने कहा कि यह दिन पूरे बिहार के लिए गर्व का दिन है. बिहार अपनी विरासत, परंपरा एवं संस्कृति के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है. बंगाल प्रांत से अलग होकर बिहार ने एक स्वतंत्र पहचान बनाई और निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है. मौके पर गायत्री कुमारी, सावरी देवी, रमेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन