खापुर में सजा मां बिषहरी का दरबार, मेले में दिखा लोक संस्कृति का रंग; सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां

Updated:
विज्ञापन

मेला का उद्घाटन करते महागठबंधन नेता ई नवीन निषाद. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधेपुरा प्रखंड के खापुर ग्राम पंचायत में नाग पंचमी के अवसर पर श्री श्री 108 मां बिषहरी मेला का आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने उत्साह से भाग लिया. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और आपसी सौहार्द का संदेश दिया.

विज्ञापन

मधेपुरा प्रखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खापुर में नाग पंचमी के अवसर पर श्री श्री 108 मां बिषहरी मेला को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व महागठबंधन विधायक प्रत्याशी ई. नवीन निषाद ने फीता काटकर किया. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे. धार्मिक आयोजन के बीच सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया.

विज्ञापन

आस्था के साथ भाईचारे का संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ई. नवीन निषाद ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी सौहार्द कायम करने और भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. नाग पंचमी के शुभ अवसर पर आयोजित भव्य मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करना उनके लिए प्रसन्नता और गौरव का विषय है.

उन्होंने कहा कि सावन भगवान शिव की भक्ति, आस्था और श्रद्धा का पावन महीना है. वहीं नाग पंचमी सनातन परंपरा में प्रकृति, जीव-जंतुओं और पर्यावरण के प्रति सम्मान का संदेश देती है.

लोक संस्कृति से जुड़ती है नई पीढ़ी

ई. नवीन निषाद ने कहा कि मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम केवल मनोरंजन के माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये हमारी लोक संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत करने का काम करते हैं. उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालुओं और आम लोगों को एक साथ आने का अवसर मिलता है.

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की पहचान केवल मंदिरों और धार्मिक अनुष्ठानों से नहीं है. लोकगीत, लोकनृत्य, कला और आपसी भाईचारा भी हमारी सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं.

पुलिसकर्मियों का किया गया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान रतवारा थाना प्रभारी सुद्दू कुमार सहित सभी पुलिसकर्मियों का स्वागत और सम्मान किया गया. आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की भूमिका की सराहना की गई.

मेला परिसर में ग्रामीणों की मौजूदगी और सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल बना रहा.

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

कार्यक्रम में लोहा कुमार, अनिल कुमार, प्रभु सिंह, खापुर के मुखिया प्रत्याशी मंटू सिंह, शंभू सिंह, बागेश्वर कुमार सिंह, डॉ. रवींद्र चौधरी, अभिषेक कुमार, अनंत कुमार, राहुल कुमार, जयकिशोर कुमार, शैलेश कुमार, कारे, ब्रजेश कुमार, चंदन पंडित, निरंजन कुमार, गुरुदेव कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन