नियोजित शिक्षकों के प्रोन्नति को लेकर बीआरसी में तालाबंदी 20 को : शिक्षक संघ

Updated at : 18 Mar 2026 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
नियोजित शिक्षकों के प्रोन्नति को लेकर बीआरसी में तालाबंदी 20 को : शिक्षक संघ

नियोजित शिक्षकों के प्रोन्नति को लेकर बीआरसी में तालाबंदी 20 को : शिक्षक संघ

विज्ञापन

शंकरपुर. बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई शंकरपुर की बैठक मध्य विद्यालय शंकरपुर में बुधवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड सचिव लालबहादुर यादव ने की. बैठक में नियोजित शिक्षकों ने बीआरसी स्तर पर प्रोन्नति कार्य लंबित रखें जाने पर नाराजगी जतायी. शिक्षकों ने एकजुटता से कहा कि हमलोग आर्थिक शोषण के विरुद्ध सर्तक है. जिला प्रधान सचिव संजय कुमार ने कहा कि प्रोन्नति प्राप्त पंचायत व प्रखंड के नियोजित शिक्षकों द्वारा 20 दिन पहले सेवा पुस्तिका व वेतन निर्धारण प्रपत्र बीआरसी में जमा कर दिया गया है, लेकिन अभी तक डीपीओ स्थापना को अनुमोदन के लिए अभिलेख नहीं भेजा गया है, जो विभाग की लापरवाही को दर्शाता है, जबकि डीईओ कार्यालय स्थापना शाखा से पत्रांक 98 दिनांक 12 जनवरी 2026 द्वारा निर्गत पत्र में एक माह के अंतर्गत प्रोन्नति संबंधित अभिलेख जिला में जमा करने का निर्देश दिया गया था, जो दो माह बीतने के बावजूद नहीं किया गया है. विवश होकर नियोजित शिक्षक प्रोन्नति कार्य पूर्ण कराने के लिए 20 मार्च 2026 को बीआरसी में तालाबंदी कर प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि आंदोलन में सभी शिक्षक भाग ले. मौके पर आभा कुमारी, रंजना कुमारी, कविता कुमारी, कौशलेंद्र कुमार, मंजू देवी, शरद कुमार, दीप नारायण यादव, बद्रीराम, सूरज नारायण मंडल, सुरेंद्र कुमार चौपाल, राम उदगार सिंह, सिकंदर प्रसाद यादव, संजय कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन