लोडेड पिस्टल बरामद, युवक गिरफ्तार

लोडेड पिस्टल बरामद, युवक गिरफ्तार
सिंहेश्वर. सिंहेश्वर दुर्गा चौक पर रविवार रात दो युवक घटना को अंजाम देने के फिराक में था. इसी दौरान डायल 112 नंबर की पुलिस पहुंची. पुलिस को देखते ही एक युवक भाग गया. दूसरा युवक बाइक के साथ पकड़ा गया. बाइक के नंबर प्लेट पर स्टीकर भी लगा था. पूछताछ के क्रम में पकड़े गए युवक का नाम रिशु कुमार बताया. वह गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित जोगबनी के आसपास का रहने वाला है. दुर्गा चौक पर भागते समय उसके साथ ही लोडेड पिस्टल फेंक दिया. पुलिस ने पिस्टल बरामद कर लिया. पुलिस फरार युवक की तलाश कर रही है. थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि पूछताछ जारी है. वहीं पुलिस को शक है कि दोनों युवक सात दिन पहले हुई लूटपाट की घटना में भी शामिल था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










