ePaper

लोकतंत्र की सुनो पुकार, मत खोना अपना अधिकार

Updated at : 14 Oct 2025 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
लोकतंत्र की सुनो पुकार, मत खोना अपना अधिकार

लोकतंत्र की सुनो पुकार, मत खोना अपना अधिकार

विज्ञापन

मतदाता जागरूकता को ले निकाली गयी रैली चौसा . स्वीप गतिविधि के अंतर्गत बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल आयोजन को लेकर मतदाताओं में जागरूकता के उद्देश्य मंगलवार को कन्या मध्य विद्यालय के बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली. रैली के माध्यम से मतदाताओं को बताया कि छह नवंबर को प्रथम चरण में चौसा प्रखंड में मतदान निर्धारित है. आप सभी उक्त तिथि को अपने-अपने संबंधित बूथों पर जाकर मतदान अवश्य करें. शत प्रतिशत मतदान कर एक अच्छे नागरिक होने का कर्तव्य अवश्य ही निभाएं. रैली विद्यालय से निकली, जो दुर्गा मंदिर चौसा, बस पड़ाव चौसा होते हुए प्रखंड कार्यालय फिर विद्यालय आकर समाप्त हुई, जिसमें बच्चों ने पहले मतदान, फिर जलपान, उम्र 18 पूरी है, वोट देना जरूरी है, जन-जन का यह नारा है, मतदान अधिकार हमारा है, लोकतंत्र की सुनो पुकार, मत खोना अपना अधिकार जैसे नारों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया. प्रधानाध्यापक विजय पासवान ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक नागरिक का योगदान महत्वपूर्ण है. सभी पात्र मतदाता चुनाव के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि मतदान हमारा अधिकार भी है और कर्तव्य भी शिक्षक संजय कुमार सुमन ने कहा कि छह नवंबर मतदान के दिन मतदान करने को लेकर विशेष रूप से अभियान चलाया जा रहा है. जो वोटर हैं, वे मतदान के दिन मतदान केंद्र पर पहुंच कर जरूर मतदान करें. रैली में विद्यालय के शिक्षक हकीम उद्दीन, अमीम आलम, संजीवानंद, उमेश प्रसाद यादव, शुभम कुमारी, रेहाना खातून, प्रिया नंदी, प्रीति कुमारी, मो हन्नान मंसूरी, प्रखंडकर्मी अजय कुमार, मो अजमल, पवन कुमार सिंह, बिग्नेश राय, भोला प्रसाद सिंह, बीआरसी कार्यपालक सहायक अरविंद कुमार आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन