मुरलीगंज में लायंस क्लब ने लगाया स्वास्थ्य जांच कैंप

Updated:
विज्ञापन
मुरलीगंज में लायंस क्लब ने लगाया स्वास्थ्य जांच कैंप

लायंस क्लब मुरलीगंज की ओर से रविवार को स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत गोल बाजार स्थित श्रीराम मंदिर ठाकुरबाड़ी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया.

विज्ञापन

मुरलीगंज.

लायंस क्लब मुरलीगंज की ओर से रविवार को स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत गोल बाजार स्थित श्रीराम मंदिर ठाकुरबाड़ी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया. संस्थापक अध्यक्ष एवं जोन चेयरपर्सन डॉ अनंत कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में करीब 100 लोगों का ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर जांच की गयी. कार्यक्रम के दौरान डॉ अनंत कुमार को जोन चेयरपर्सन बनने पर सदस्यों ने हार्दिक बधाई दी. शिविर को सफल बनाने में अध्यक्ष प्रणय कुमार साहा, सचिव डॉ रोहित भगत, किशोर कुमार चौधरी, आलोक सराफ, मिथिलेश कुमार, अनिल भूत, अनित साहा, संजीव कुमार एवं राहुल कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. यह अभियान लायंस क्लब की सामाजिक जिम्मेदारी एवं स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन