व्याख्यान आज, पद्मश्री प्रो रामजी सिंह करेंगे उद्घाटन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

व्याख्यान आज, पद्मश्री प्रो रामजी सिंह करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मधेपुरा
ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा के तत्वावधान में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत संचालित भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित स्टडी सर्किल योजनांतर्गत वेदांत का समाज-दर्शन विषयक ऑनलाइन व्याख्यान शनिवार को तीन बजे से होगा. मुख्य वक्ता इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज उत्तर प्रदेश के दर्शनशास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष व अखिल भारतीय दर्शन परिषद के अध्यक्ष प्रो जटाशंकर होंगे. यह जानकारी महाविद्यालय प्राचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने दी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन सुप्रसिद्ध गांधीवादी विचारक पूर्व सांसद व पूर्व कुलपति पद्मश्री प्रो रामजी सिंह करेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता आइसीपीआर नई दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष तथा भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान शिमला हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय फेलो प्रो आरसी सिन्हा करेंगे. आयोजन सचिव सह स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डाॅ सुधांशु शेखर ने बताया कि महाविद्यालय में स्टडी सर्कल के तहत अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक विभिन्न विषयों पर 12 संवादों का आयोजन किया जा चुका है. इन संवादों के वक्ता इन संवादों के वक्ता नई दिल्ली से प्रो रमेशचंद्र सिन्हा, प्रयागराज से प्रो जटाशंकर, पटना से प्रो एनपी तिवारी, गढ़वाल से प्रो इंदु पांडेय खंडुरी, हरदोई से डाॅ आलोक टंडन, पटना से प्रो पूनम सिंह, वर्धा से डाॅ मनोज कुमार, लंदन से माधव तुरूमेला, नेपाल से डाॅ गोविंद शरण उपाध्याय, नई दिल्ली से प्रो सच्चिदानंद मिश्र, गोरखपुर से प्रो सभाजीत मिश्र व जैविक नारीवाद प्रो नीलिमा सिन्हा थी. इसके बाद पुनः नवंबर 2024 से अक्टूबर 2025 तक विभिन्न विषयों पर 12 व्याख्यान होना है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










