महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में खगड़िया ने 03-02 से नेपाल को हराया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Nov 2024 10:30 PM
प्रखंड के तिनकोनमा गांव में दीपावली व काली पूजा के अवसर पर एक दिवसीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.
मधेपुरा. प्रखंड के तिनकोनमा गांव में दीपावली व काली पूजा के अवसर पर एक दिवसीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसमें खगड़िया, बिहार एवं नेपाल टीम के बीच एक दिवसीय फुटबॉल मैच खेला गया. निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पायी. अंत में आयोजन समिति के द्वारा पैनाल्टी सूट के जरिये कराया गया. इसमें खगड़िया टीम 3-2 से विजयी हुई. टूर्नामेंट में निर्णायक अजय टुडू, लाइन मैन मनीष टुडू, नंदकिशोर मुर्मू और फोर्थ अम्पायर मुकेश मुर्मू थे. कमेंट्री राहुल कुमार और सुशील कुमार कर रहे थे. पारितोषिक वितरण समारोह में विजेता टीम खगड़िया को जिला परिषद अध्यक्ष मंजू देवी ने ट्राॅफी प्रदान किया. उपविजेता टीम नेपाल को श्वेतकमल बौआ, समाजसेवी विश्वजीत कुमार ऊर्फ पिंटू मुखिया, पैक्स अध्यक्ष आलोक यादव, खेल अध्यक्ष सह पूर्व पंसस प्रमोद यादव ने संयुक्त रूप से ट्राॅफी प्रदान किया. मौके पर जिप अध्यक्ष मंजू ने कहा कि खेल से टीम भावना और अनुशासन के साथ शारीरिक व बौद्धिक विकास को बढ़ावा मिलता है. उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल राष्ट्रीय भावना से खेलें, हार जीत तो लगा ही रहता है. बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सदैव प्रशंसा के पात्र होते हैं एवं दर्शकों के बधाई के भी पात्र होते हैं. इस दौरान अन्य अतिथियों ने दर्शकों को संबोधित करने के साथ-साथ खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की. खेल के अंत तक मैदान के चारों तरफ दर्शकों की भीड़ लगी रही. मौके पर काली पूजा मेला अध्यक्ष विजय सिंह, खेल सचिव छोटेलाल सोरेन, खेल कोषाध्यक्ष लालचंद मरंडी, मेला सचिव चंद्रभुषन मेहता, मेला उपाध्यक्ष जितेंद्र बेसरा, शैलेंद्र हेम्ब्रम, सरपंच पंकज यादव, प्रमोद मंडल, सुनील शर्मा, अंबष्ट यादव, कैलाश मेहता, जगदेव मेहता, मनोज राय, वकील चौधरी, बुचो यादव, चंदकिशोर टुडू, जेठा हासदा, करनु किस्कु, कृष्णा मरंडी, सुरेश यादव, राजेंद्र यादव, अक्षय कुमार विनोद, पंकज यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










