कन्हैया का आमजन से संवाद जमीनी राजनीति

Updated:
विज्ञापन
कन्हैया का आमजन से संवाद जमीनी राजनीति

कन्हैया के बिहार यात्रा पर राठौर ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साथी कन्हैया को और उनका संकल्प एक सकारात्मक प्रयास है

विज्ञापन

मधेपुरा पलायन रोको,नौकरी दो के संकल्प के नारे के साथ बिहार भ्रमण पर निकले कन्हैया कुमार से उनके छात्र आंदोलन दिनों के मित्र पूर्व छात्र नेता हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने सर्किट हाउस में मुलाकात कर ने उनका स्वागत किया. इस अवसर पर सदन में भूपेंद्र नारायण मंडल पुस्तक भेंट कर उनका अभिवादन किया और दोनों ने एक दूसरे का कुशल छेम पूछा. कन्हैया के बिहार यात्रा पर राठौर ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साथी कन्हैया को और उनका संकल्प एक सकारात्मक प्रयास है. उम्मीद है यह संवाद और भ्रमण बिहार को और अधिक समझने ,बिहार के साथ और अधिक जमीनी स्तर पर जुड़ने का मौका देगा. इस अवसर पर कई बार सिस्टम और सरकार को कटघरे में खड़ा करने वाले चर्चित आरटीआई एक्टिविस्ट रंजीत पंडित का भी राठौर ने भूपेंद्र बाबू से संबंधित पुस्तक भेंट कर उनका स्वागत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन