69वीं राष्ट्रीय अंडर 19 बालक विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता पानीपत में 12 से 16 तक

Published by :Kumar Ashish
Published at :10 Jan 2026 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
69वीं राष्ट्रीय अंडर 19 बालक विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता पानीपत में 12 से 16 तक

69वीं राष्ट्रीय अंडर 19 बालक विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता पानीपत में 12 से 16 तक

विज्ञापन

मधेपुरा. 69 वीं राष्ट्रीय अंडर 19 बालक विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता हरियाणा के पानीपत में 12 से 16 जनवरी तक होगा. बिहार के 12 सदस्य टीम में शिवनंदन प्रसाद मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र रवि राज का चयन किया गया है. रवि राज साहुगढ पंचायत के दिवानी टोला निवासी है. सह जानकारी जिला कबड्डी संघ के सचिव रोशन कुमार ने दी. जिला कबड्डी संघ के संयोजक सह शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशक अरुण कुमार ने बताया कि रवि राज मेहनती खिलाड़ी है. चयनित होने उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा अम्रपाली कुमारी ने कहा कि रवि राज बीपी मंडल इंडोर स्टेडियम में संचालित स्मॉल सेंटर में प्रतिदिन आकर प्रशिक्षण करता है. रवि राज को जिला कबड्डी संघ के संरक्षक सह राजद के जिलाध्यक्ष जयकांत यादव, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष सह निजी विद्यालय संघ के किशोर कुमार, उपाध्यक्ष डॉ अमिताभ कुमार सुमित आनंद, शिक्षक प्रवीण कुमार रीतेश रंजन, व्याख्याता मनीष कुमार, मनोज कुमार, विमल कुमार भारती, रेफरी बोर्ड चेयरमैन गुलशन कुमार, गौरी शंकर कुमार, अमित कुमार आनंद, मिथुन कुमार, सुमित कुमार सिकंदर, कोषाध्यक्ष सौरभ कुमार, संयुक्त सचिव सुगध कुमार, गोरी शंकर कुमार, अमित आंनद, लुसी कुमारी, कुमारी राखी, राज शिवान सिंह, नीशु कुमार सिन्हा, विकास कुमार, राहुल कुमार, आनंद कुमार नरेश कुमार आदि ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन