विकास शिविर में लाभार्थियों को दिया गया जॉब कार्ड

Updated:
विज्ञापन
विकास शिविर में लाभार्थियों को दिया गया जॉब कार्ड

विकास शिविर में लाभार्थियों को दिया गया जॉब कार्ड

विज्ञापन

नयानगर. उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शाहजादपुर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति टोला विकास शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया. शिविर का आयोजन मनरेगा जेई तरुण कुमार के देखरेख में हुआ. शिविर में सरकार की संचालित योजनाओं से संबंधित आवेदन किया गया. इसमें जॉब कार्ड, जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र, राशन कार्ड, शौचालय निर्माण, आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए आवेदन प्राप्त किया. वही विकास शिविर में पंचायती राज पदाधिकारी सत्यनारायण रजक ने विकास शिविर में लाभार्थियों को जॉब कार्ड प्रदान किया. मौके पर पंचायत सचिव माया कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि जयराम यादव, मनरेगा जेई तरुण कुमार, एएनएम पल्लवी कुमारी, आयुष्मान मित्र, अमरेंद्र कुमार, विकास मित्र, पप्पु ऋषिदेव, बीएफटी दीपक कुमार भारती, शिक्षा सेवक आनंद कुमार, न्याय मित्र मनोज शर्मा, मानवदल बेचन पोद्दार, पीएचडी से निरंजन कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन