मेगा ऋण वितरण शिविर में जीविका दीदियों को 5.5 करोड़ रुपये का मिला ऋण

Updated:
विज्ञापन
मेगा ऋण वितरण शिविर में जीविका दीदियों को 5.5 करोड़ रुपये का मिला ऋण

मेगा ऋण वितरण शिविर में जीविका दीदियों को 5.5 करोड़ रुपये का मिला ऋण

विज्ञापन

कुमारखंड.

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जीविका दीदियों व स्वयं सहायता समूह के बीच शुक्रवार को सिकरहट्टी स्थित जीविका कार्यालय परिसर में मेगा ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया. जिला परियोजना प्रबंधक नील कमल चौधरी, वित्तीय समावेशन के नोडल पदाधिकारी नितेश कुमार, सीबीआई बेलारी के प्रबंधक आशीष झा, टिकुलिया के विभाष कुमार, इसरायण कला के कृष्ण कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक श्रवण कुमार, समुदायिक समन्वयक मोनी कुमारी, राजेश कुमार, प्रीतम कुमार, सूरज संकुल संघ की अध्यक्ष कुंती देवी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

मेगा कैंप का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना एवं उनके वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहित करना था. इस दौरान जीविका दीदियों के बीच 5.5 करोड़ रुपये के ऋण का वितरण किया.

सीबीआइ टिकुलिया के शाखा प्रबंधक विभाष कुमार ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को ऋण प्रदान करना सिर्फ वित्तीय सहायता नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का एक सशक्त माध्यम भी है.

उन्होंने जीविका दीदियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे इस ऋण का सही उपयोग कर अपने व्यवसायों का विस्तार करें और अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करें. मौके पर बेलारी एवं इसरायण कला शाखा के प्रबंधक ने भी विचार व्यक्त किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन