सड़क के लिए तरस रहा जागेश्वर टोला

सड़क के लिए तरस रहा जागेश्वर टोला
ग्रामीणों ने कहा- कई बार अधिकारियों को दिया आवेदन, पर नहीं हुआ कोई काम
ग्वालपाड़ा.
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुखासन पंचायत के महाराजगंज जागेश्वर टोल वार्ड नंबर 14 में सड़क नहीं है. टोले के लोग बीते कई वर्षों से सड़क की मांग कर रहे हैं. इसको लेकर टोलावासियों ने कई बार अधिकारियों को आवेदन भी दिया है. आवेदन देने के बावजूद अभी तक आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं मिला. इस समस्या को लेकर टोले के लालो दास, दीपनारायण दास, उत्तिम लाल दास, बद्री दास, गरीब दास, राजेंद्र दास, उपेंद्र दास, फूलचंद दास, नुनूलाल दास, जवाहर दास, केसरी दास, दौना देवी, सावित्री देवी, बेचनी देवी, बिमला देवी, गीता देवी, फूलन देवी, पिंकेश कुमार, दिवाकर कुमार, चंदन कुमार, साजन कुमार, राहुल कुमार, पवन कुमार आदि ने बताया कि जिला प्रशासन से कई बार गुहार लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है. टोला वासियों का कहना है कि सरकार ने उन्हें बसने के लिए जमीन तो दी है, लेकिन उक्त जमीन पर बने घर तक पहुंचने के लिए कोई संपर्क मार्ग नहीं बनाया. उन्हें खेतों की मेंढ़ से होकर गुजरना पड़ता है. ग्रामीण का आरोप है कि सड़क नहीं होने से कई बार प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका. इससे उनकी जान तक चली गयी. बरसात के दिनों में हालात भयावह होती है. जलजमाव से कई बच्चों की डूबकर मौत हो चुकी है.
सड़क नहीं बना तो विस चुनाव में वोट का किया जायेगा बहिष्कार
टोलावासियों ने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भी स्थानीय लोगों ने डीएम, एसडीएम को आवेदन देकर सूचना बहिष्कार की चेतावनी दी थी. तब प्रशासन ने उन्हें आश्वासन देकर मतदान के लिए तैयार किया था, लेकिन अब तक कई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. यही कारण है कि इस बार ग्रामीणों ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है. मामले में टोलावासियों ने अधिकारियों को आवेदन देकर सड़क निर्माण की मांग की थी. ग्रामीणों का कहना है कि हम ठगी के शिकार नहीं होंगे. सड़क नहीं तो बोट नहीं का नारा बुलंद करते रहेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




