नल-जल योजना में बरती गयी है अनियमितता

नल-जल योजना में बरती गयी है अनियमितता
मुरलीगंज. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में चल रहे नल-जल योजना, जनवितरण प्रणाली की दुकानों व आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया. जांच टीम में शामिल सीओ किसलय कुमार ने पोखराम परमानंदपुर, पंचायती राज पदाधिकारी राज कुमार सिंह ने रघुनाथपुर, मनरेगा पीओ रतन कुमार ने जीतापुर, सीडीपीओ आशीष नंदन ने सिंगयान, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कुमारी शैलजा ने गंगापुर पंचायत का दौरा किया. परमानंदपुर, सिंगयान, रघुनाथपुर व गंगापुर में नल-जल योजना में अनियमितता मिली. गंगापुर में जांच कर रही श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने बताया कि वार्ड नंबर छह में नल-जल रखरखाव का अभाव है. यहां के लोगों ने बताया कि नल वर्षों से बंद पड़ा हुआ है. लोगों को शुद्ध पेयजल की सप्लाई नहीं हो पा रही है. अन्य पंचायतों में जांच करने पहुंचे पदाधिकारियों ने भी आंगनबाड़ी केंद्र में साफ-सफाई को लेकर शिकायतें ली. बताया कि कच्चे घरों में आंगनबाड़ी केंद्र चलाया जा रहा है. इस कारण कठिनाइयों से जूझना पड़ रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










