कांग्रेस प्रवेक्षक बीरेंद्र यादव ने योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिये आवश्यक निर्देश

Updated:
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवेक्षक बीरेंद्र यादव ने योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिये आवश्यक निर्देश

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घर-घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करने को कहा. माई बहिन योजना पर चर्चा करते हुए उन्होंने महिलाओं की भागीदारी

विज्ञापन

मुरलीगंज, मधेपुरा. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रवेक्षक बीरेंद्र यादव के नेतृत्व में रविवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया. बैठक का आयोजन मुरलीगंज के गोलबाजार स्थित भगत धर्मशाला में किया. इसकी अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कुमार पप्पू ने की. इस बैठक में बीरेंद्र यादव ने बीएलएएस, ‘हर घर झंडा’ अभियान और ‘माई बहिन योजना’ की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता 23 जुलाई तक बीएलएएस फॉर्म जमा कराना सुनिश्चित करें. साथ ही, स्वतंत्रता दिवस को लेकर “हर घर झंडा ” अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घर-घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करने को कहा. माई बहिन योजना पर चर्चा करते हुए उन्होंने महिलाओं की भागीदारी और जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया. बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुर्यनारायण राम, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार मेहता, संदीप यादव, उमेश यादव, अभिनंदन यादव, महेंद्र यादव, सुबोध पोद्दार, महानंद यादव, प्रदीप राम, महादेव राम, सुरेंद्र यादव, राजकुमार, प्रिंस कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे. बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क और योजनाओं के ज़रिए जनता से सीधा जुड़ाव सुनिश्चित करना रहा. बैठक का समापन संगठन को सक्रिय और जन-हितैषी बनाने के संकल्प के साथ हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन