उर्वरक व एलपीजी कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, पीएनजी विस्तार एवं आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर

Updated at : 01 Apr 2026 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
उर्वरक व एलपीजी कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, पीएनजी विस्तार एवं आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर

पंचायती राज विभाग द्वारा जिले में विभिन्न विषयों पर की जा रही कार्रवाईयों की विस्तृत समीक्षा की गई.

विज्ञापन

आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की उपलब्धता ,प्रवासी श्रमिकों के हितों की सुरक्षा एवं अन्य सम्बंधित विषयों पर सचिव पंचायती राज विभाग द्वारा जिलास्तरीय समीक्षात्मक बैठक आहुत की गई- प्रतिनिधि, मधेपुरा बुधवार को समाहरणालय स्थित न्यू एनआईसी सभागार में पश्चिम एशिया में युद्ध से उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनज़र विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार (आईएएस) की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान सचिव ,पंचायती राज विभाग द्वारा जिले में विभिन्न विषयों पर की जा रही कार्रवाईयों की विस्तृत समीक्षा की गई. एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सचिव पंचायती राज विभाग ने जिला अंतर्गत सभी 40 गैस एजेंसियों के गोदामों में एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता एवं वितरण पर सतत निगरानी रखने तथा औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया. अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अनुमंडल पदाधिकारियों को सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया गया. जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन द्वारा इस संबंध में जिले में की जा रही कार्रवाइयों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई. साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि जिला नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों का लगभग शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है. सचिव ने जिले में पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता एवं विस्तार की भी समीक्षा करते हुए संबंधित एजेंसियों को मांग के अनुरूप शीघ्र कनेक्शन उपलब्ध कराने तथा अधिकाधिक उपभोक्ताओं को इससे जोड़ने का निर्देश दिया. उन्होंने एलपीजी आपूर्ति को और सुदृढ़ करने, बैकलॉग को शीघ्र समाप्त करने तथा उपभोक्ताओं में किसी प्रकार की भ्रम या अनिश्चितता की स्थिति उत्पन्न न होने देने पर बल दिया. अफवाहों पर नियंत्रण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को प्रतिदिन नियमित रूप से प्रेस ब्रीफिंग करने का भी निर्देश दिया गया, ताकि आमजन को सही एवं समय पर जानकारी उपलब्ध हो सके.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन