इलाज के दौरान जख्मी बच्चे की हुई मौत

इलाज के दौरान जख्मी बच्चे की हुई मौत
प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज नेशनल डीएवी पब्लिक स्कूल के हॉस्टल के दो मंजिला इमारत का छज्जा गिरने से जख्मी एक बच्चे स्वामी देव कुमार की मौत मंगलवार को हो गयी. वह पांच दिनों से सिल्लीगुड़ी के एक अस्पताल में भर्ती था. पुरैनी के योगीराज गांव में बच्चे की मौत से लोगों में मातम है. जानकारी के अनुसार 12 जुलाई को उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय में स्थित नेशनल डीएवी पब्लिक स्कूल हॉस्टल भवन के छत का छज्जा गिरने से आधा दर्जन बच्चे जख्मी हो गया था. इसमें तीन बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. मंगलवार को स्वामी देव कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










