विशेष विकास शिविर में योजनाओं की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
विशेष विकास शिविर में योजनाओं की दी गयी जानकारी

विशेष विकास शिविर में योजनाओं की दी गयी जानकारी

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर शनिवार को डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर शनिवार को लगाया गया. सरौनी कला पंचायत के वार्ड नंबर छह खोकसी अमौना, गोदियारी वार्ड नंबर 11 बिषवाड़ी झझरी हनुमान टोला, ग्वालपाड़ा वार्ड नंबर तीन झलाड़ी राम टोला भलुआही, पीरनगर में श्याम राम टोला वार्ड नंबर 13 में शिविर का आयोजन किया गया. सरौनी कला में शिविर की अध्यक्षता बीएओ उदयशंकर ने की. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ महादलित और दलित परिवारों तक पहुंचाना प्राथमिकता है. सभी पंचायतों में टीम बना दी गयी है. इसका उद्देश्य योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे. शिविर में लोगों से शिकायतें व आवेदन लिये गये. बीएओ ने कहा कि डॉ आंबेडकर के सिद्धांतों पर चलना हम सभी का कर्तव्य है. बिहार सरकार अनुसूचित जातियों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही है. इन योजनाओं को धरातल पर उतारना जरूरी है. तभी डॉ आंबेडकर का सपना साकार होगा. शिविर में छात्रवृत्ति, पोशाक योजना, आवास योजना, मनरेगा के तहत रोजगार, शिक्षा कार्यक्रम, सामाजिक सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना और मातृत्व वंदना योजना की जानकारी दी गयी. मौके पर विकास मित्र उषा भारती, अंजन कुमारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक संदीप कुमार, बिजली विभाग से राजीव कुमार, एएनएम सोनम भारती, पीएचइडी से सूरज कुमार , हर्षराज आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन