सीएचसी में सर्दी, खांसी एवं वायरल फीवर के मरीजों की बढ़ी भीड़

सीएचसी में सर्दी, खांसी एवं वायरल फीवर के मरीजों की बढ़ी भीड़
ग्वालपाड़ा . पीएचसी ग्वालपाड़ा में सोमवार को मरीजों की भीड़ उमड़ी पड़ी. ऑन लाइन पुर्जा कटने की व्यवस्था होने से ग्रामीण इलाके के लोगों को थोड़ी परेशानी हुई. सोमवार को ओपीडी में कार्यरत डॉ प्रवेश प्रभाकर ने बताया कि अभी के समय में पीएचसी आने वाले मरीजों में अधिक संख्या वायरल फीवर, सर्दी, खांसी मरीजों की संख्या अधिक होती है. वैसे बीपी, शुगर एवं दस्त के भी रोगी पहुंचते हैं. डॉ प्रवेश प्रभाकर ने बताया कि प्रति दिन लगभग सौ मरीजों का ईलाज ओपीडी में किया जाता है. डॉ प्रवेश प्रभाकर ने आने वाले मरीजों को सलाह देते हुए कहा ताजा भोजन एवं गुनगुना पानी पीने की सलाह दी. डॉ प्रभाकर ने बताया कि लगभग सभी बीमारियों की दवाई पीएचसी में उपलब्ध है, जो मुफ्त में दी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










