होल्डिंग टैक्स कटवाने को लेकर विशेष अभियान में आमजनों
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

होल्डिंग टैक्स कैंप की तिथि को विस्तार करने हेतु अनुरोध किया गया.
विज्ञापन
मधेपुरा.
नगर परिषद मधेपुरा क्षेत्र अंतर्गत होल्डिंग टैक्स कटवाने को लेकर चलाये गये विशेष अभियान में आमजनों को काफी सुविधाएं मिल रही है. होल्डिंग टैक्स कटवाने के लिये आये दिन नगर परिषद कार्यालय में आमजनों की भीड़ लगी रहती है. वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति के बाद पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी को आवेदन देते हुये होल्डिंग टैक्स कैंप की तिथि को विस्तार करने हेतु अनुरोध किया गया. ध्यानी यादव ने जनहित में किये गये मांग को देखते हुये कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी ने तत्काल आश्वासन देते हुये कहा कि वरीय अधिकारियों से विचार-विमर्श करने के बाद एवं विभागीय आदेश मिलने के बाद होल्डिंग टैक्स भुगतान की तिथि को विस्तार किया जायेगा. इस मौके पर पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव, राजद प्रदेश महासचिव प्रो तेज नारायण यादव मौजूद रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










