उदाकिशुनगंज में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार व उपकरण बरामद

उदाकिशुनगंज में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार व उपकरण बरामद
पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार उदाकिशुनगंज . उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किया है. शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 14 मार्च को रतवारा थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गंगापुर बलहा बासा निवासी राजीव सिंह घर में अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालित कर हथियारों का निर्माण कर रहा है. सूचना पर डीआईयू टीम मधेपुरा तथा आलमनगर थाना पुलिस के साथ छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर की घेराबंदी की. इस दौरान दो व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया. दोनों की पहचान दुग्गो सिंह पिता छेदीलाल सिंह तथा पांडव कुमार पिता छेदीलाल सिंह, दोनों निवासी गंगापुर बलहा बासा थाना रतवारा, जिला मधेपुरा के रूप में हुई. तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किया गया. इसके बाद घर की तलाशी लेने पर अवैध हथियार निर्माण से जुड़े कई उपकरण भी बरामद हुए. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने मौके से 32 अर्धनिर्मित पिस्टल, छह पिस्टल स्लाइड, 26 पिस्टल ग्रिप, दो देसी मास्केट, 19 कारतूस, दो मैगजीन, दो कट्टा का बैरल, एक कट्टा, लेथ मशीन सहित अन्य हथियार बनाने के उपकरण एवं दो मोबाइल फोन बरामद किया है. एसडीपीओ ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की पहचान भी की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. इस कार्रवाई में रतवारा व आलमनगर थाना की पुलिस, डीआईयू और एसटीएफ की टीम शामिल थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










