इफ्तार पार्टी का किया गया आयोजन

इफ्तार पार्टी का किया गया आयोजन
चौसा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पैना पंचायत वार्ड नंबर चार स्थित चंदा कबीर टोला में रमजान के मौके पर जनसुराज पार्टी के आलमनगर विधानसभा प्रभारी मोहम्मद कैसर अली ने दरवाजे पर दावत इफ्तार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों व जनप्रतिनिधियों में हिस्सा लिया. मौके पर राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रो खालिद, लोक जनशक्ति रामविलास के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोहर हुसैन, जदयू अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष फरीद आलम, जिला जदयू उपाध्यक्ष शादाब रजी, पुरैनी के जैनुल आबेदीन, जनसुराज के जिला संयोजक आफताब आलम, जेडीयू अल्पसंख्यक के प्रखंड अध्यक्ष मो उमर बबलू, शहाबुद्दीन आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










