बिहार की जनता से जो भी वादा किया, उसे अक्षरश: पूरा करने का किया प्रयास: नीतीश कुमार

Updated:
विज्ञापन
बिहार की जनता से जो भी वादा किया, उसे अक्षरश: पूरा करने का किया प्रयास: नीतीश कुमार

समृद्धि यात्रा में सीएम ने मधेपुरा जिले में लगभग 302 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व उदघाटन किया.

विज्ञापन

सीएम ने कहा, एक करोड़ लोगों को नौकरी व रोजगार देने पर हो रहा है काम- -302 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास व उदघाटन- मधेपुरा बिहार के विकास की गति नहीं रुकेगी. सात निश्चय पार्ट थ्री पर काम शुरू है. ग्रामीण सड़कों को टू लेन बनाया जाएगा. मंगलवार को समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह बातें कही. उन्होंने कहा कि अब बिहार विकासशील राज्य की श्रेणी से उपर उठकर विकसित राज्यों की कतार में शामिल हो रहा है. सीएम ने कहा कि उन्होंने राज्य की जनता से जो भी वादा किया, उसे अक्षरश: पूरा करने का प्रयास किया. बीते चुनाव में एक करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने की घोषणा की थी. उसे लक्ष्य को तय कर काम किया जा रहा है. नीतीश ने कहा कि लोगों के घरों पर मुफ्त सोलर लगाया जा रहा है, ताकि बिजली उत्पादन हो सके. अभी भी 88 प्रतिशत उपभोक्ताओं को बिजली बिल जीरो आता है. समृद्धि यात्रा में सीएम ने मधेपुरा जिले में लगभग 302 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व उदघाटन किया. सभा को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जिले की प्रभारी मंत्री लेसी सिंह, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने भी संबोधित किया. इस मौके पर सिंहेश्वर विधायक रमेश ऋषिदेव, विधान पार्षद ललन सर्राफ सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन