MADHEPURA ग्वालपाड़ा में दिनदहाड़े घर में चोरी

Updated:
विज्ञापन
MADHEPURA ग्वालपाड़ा में दिनदहाड़े घर में चोरी

ग्वालपाड़ा में दिनदहाड़े चोरी की घटना हुई है, जहां अज्ञात चोरों ने एन एच 106 राशि मोटर साईकिल शो रूम के पश्चिम प्रमोद साह के घर में घुसकर नकदी और जेवरात चोरी कर ली.

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा से हीरानंद झा की रिपोर्ट :

ग्वालपाड़ा में दिनदहाड़े चोरी की घटना हुई है, जहां अज्ञात चोरों ने एन एच 106 राशि मोटर साईकिल शो रूम के पश्चिम प्रमोद साह के घर में घुसकर नकदी और जेवरात चोरी कर ली. पीड़ित प्रमोद साह का लड़का सुमन कुमार ने बताया कि दो भाई हैं और वे दोनों दुकान चलाते हैं. मंगलवार को सुमन कुमार जब अपने घर का ताला खोलने गया, तो दरवाजा भीतर से बंद था. बाद में पता चला कि चोरों ने आंगन में लगे चदरा के गेट को तोड़कर घर में घुसकर गोदरेज का ताला खोलकर जेवरात और नकदी चोरी कर ली. पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है और थानाध्यक्ष संतोष कुमार के आदेश पर एस आयी उपेंद्र कुमार ने घटनास्थल पर जाकर पूछताछ की है. थानाध्यक्ष ने बताया कि छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन