ePaper

ग्वालपाड़ा पैक्स चुनाव की तिथि निर्धारित, छह फरवरी को होगा मतदान

Updated at : 07 Jan 2026 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
ग्वालपाड़ा पैक्स चुनाव की तिथि निर्धारित, छह फरवरी को होगा मतदान

ग्वालपाड़ा पैक्स चुनाव की तिथि निर्धारित, छह फरवरी को होगा मतदान

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा. बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने जिले के ग्वालपाड़ा प्रखंड अंतर्गत ग्वालपाड़ा पैक्स के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है. ग्वालपाड़ा पैक्स के लिए छह फरवरी 2026 को मतदान होगा. 24 व 27 जनवरी 2026 नाम वापसी व प्रतीक आवंटन किया जायेगा. अधिसूचना जारी होने के साथ ही स्थानीय स्तर पर चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गयी है. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पहले ही 26 दिसंबर 2025 को किया जा चुका है. ग्वालपाड़ा पैक्स में भी चुनाव की प्रक्रिया साथ ही संपन्न की जाएगी. मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद नौ फरवरी को निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति की घोषणा कर दी जाएगी. इसकी जानकारी बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी परमानंद पंडित ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन