बिहार में बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सरकार को घेरा

Updated at : 01 Apr 2026 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सरकार को घेरा

राज्य के बड़े शहर राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में पीछे हैं.

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बिहार की वर्तमान स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से 2026 तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपेक्षित विकास हासिल नहीं कर सका. जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य में अब तक एक भी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम या एक्सप्रेसवे का निर्माण नहीं हो पाया है. उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में भी बिहार देश के निचले पायदान पर बना हुआ है, जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने आगे कहा कि बिहार आज भी देश के पिछड़े राज्यों में गिना जाता है और प्रति व्यक्ति आय के मामले में भी राज्य की स्थिति चिंताजनक है. औद्योगिक विकास की कमी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में न तो आईटी पार्क विकसित हो सका है और न ही टेक्सटाइल पार्क, जिसके कारण रोजगार के अवसर सीमित हैं और बड़े पैमाने पर पलायन जारी है. संजय कुमार सिंह ने कहा कि बिहार को आज भी मजदूर आपूर्ति करने वाले राज्य के रूप में देखा जाता है, जो राज्य के विकास के लिए गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य के बड़े शहर राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में पीछे हैं. हालांकि उन्होंने माना कि सरकार द्वारा साइकिल एवं पोशाक योजना तथा बिजली व सड़क के क्षेत्र में कुछ कार्य किए गए हैं, लेकिन यह अन्य राज्यों की तुलना में पर्याप्त नहीं है. उन्होंने कहा कि बिहार में बुनियादी ढांचे के विकास की गति धीमी है और सड़क निर्माण के बावजूद एक्सप्रेसवे जैसी सुविधाओं का अभाव है.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन